बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई परिणिति चोपड़ा की फिल्म 'शुद्ध देशी रोमांस' ने सोमवार तक 23 करोड़ की कमाई कर ली हैं। वहीं उनकी बहन प्रियंका की 'जंजीर' ने केवल 12 करोड़ ही कमाए। ऐसे में परिणति अपनी इस सफलता से बेहद खुश तो हैं ही, साथ ही उनका यह भी मानना हैं कि उन्हें इस फिल्म की सफलता के बारे में पहले से ही पता था।
परिणिति चोपड़ा की अभी फिल्मों में शुरुआत हैं। 'शुद्ध देसी रोमांस' से पहले यह नवोदित चेहरा सिर्फ दो फिल्मों 'इश्कजादे' और 'लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल' में ही नज़र आया हैं। लेकिन लगता हैं कि इस नटखट और चुलबुली लड़की को फिल्मों की अच्छी समझ हो गई हैं।
शुद्ध देसी रोमांस के बारे में परिणीती कहती हैं. "जब मैने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उसी समय मुझे पता चल गया कि यह फिल्म काम करेगी। मैं जानती थी कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है, और लोगो को बेहद पसंद आएगी।
वह आगे कहती हैं, "मै इस बात से बेहद खुश हूँ, कि आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने मुझे इस फिल्म में काम करने का अवसर दिया। इश्कजादे के बाद मैं कुछ अलग करना चाहती थी। मै इस फिल्म को दर्शको से मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूँ। उन्होंने कहा जब फिल्म की सफलता के बाद आपके पास बहुत सारे मैसेज और मिस्ड कॉल आते है तो बहुत अच्छा लगता है।
मुझे पहले ही पता था कि मेरी फिल्म चलेगी: परिणिति
-
Wednesday, September 11, 2013



