सिर्फ अपनी एक फिल्म 'ग़दर' से दूसरी फिल्मों और अभिनेत्रियों को पानी भरवाने वाली अमीषा पटेल ने, अभिनय में करियर बनाने के बाद अब फिल्म निर्माण का जिम्मा उठाया हैं। अभी तो उनकी इस दिशा में शुरुआत हैं वह कितना आगे जा पाएंगी ये तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल वह अपने आप को एक निर्देशक के तौर पर साबित करने के लिए जी तौड़ मेहनत कर रही हैं।
इन दिनों अमीषा जिस फिल्म के निर्माण में व्यस्त हैं, वह हैं 'देसी मैजिक'। इस फिल्म में अमीषा पटेल और जायद खान की मुख्य भूमिका हैं। लेकिन अब इसमें एक और बॉलीवुड कलाकार की एंट्री हो गई हैं और वह हैं अभिषेक बच्चन। यानी अब अभिषेक, अमीषा के नम्र निवेदन पर उनकी फिल्म में कैमियों रोल करेंगे।
अपनी फिल्म के बारे में अमीषा कहती हैं, "उनकी आने वाली फिल्म 'देसी मैजिक' में सेक्स, एक्शन, कहानी और इमोशन का जबरदस्त ड्रामा, औऱ वह सब कुछ मौजूद है, जिसके कारण आज की फिल्में हिट होती है।
अमीषा पटेल की डबल रोल वाली यह फिल्म फिल्म 28 फरवरी 2014 को रिलीज होगी।
अभिषेक ने स्वीकार किया अमीषा का नम्र निवेदन
-
Thursday, September 12, 2013


