एक जमाने में दीपिका और रणबीर एक दूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे। लेकिन फिर इनके बीच कैट आ गई और रणबीर को उडा कर ले गई। तभी से कैट दीपी को एक आँख नही सुहाती। ख़ास कर जब से कैट और रणबीर की बेहद निजी तस्वीरें और शादी की खबरे सुनने को मिली हैं, तब से तो दीपिका का गुस्सा साफ़-साफ़ ही बाहर आ गया हैं, और वह कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं कैट के लिए अपनी भड़ास निकालने का। हाल ही में दोनों की आपस में तीखी टिपण्णी भी ख़बरों में आई थी।
हाल ही में दीपिका ने सिल्वर स्क्रीन के माध्यम से अपने चाहने वालो की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की हैं। जिसके चलते उन्हें एक सोप का विज्ञापन मिल गया हैं। लेकिन बड़ी बात ये हैं कि यह विज्ञापन दीपिका ने कैट की झोली से निकाला हैं।
विज्ञापन जगत के एक सूत्र का कहना हैं, "दीपिका ने हाल ही में एक ब्यूटी सोप को 6 करोड़ रूपये के बदले में हरी झंडी दे दी हैं। ये वही ब्यूटी सोप हैं जिसे अब तक कैट करती आ रही थी। सूत्र का कहना हैं कि कैट इसी विज्ञापन को 4 करोड़ में कर रही थी।
एक आंतरिक सूत्र का कहना हैं, "हम काफी दिनों से दीपिका से इस बारे में बात करने की कोशिश में लगे थे, और आखिरकार हम कामयाब भी हो गये। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर 6 करोड़ के एवज में साइन कर दिए। उनकी हालिया सफलता को देखते हुए हमने यह अमाउंट स्वीकार कर ली।
इसी विज्ञापन को धनुष और सोनम ने सिर्फ दो करोड़ में साइन किया था।
रणबीर ना सही विज्ञापन ही सही, कुछ तो निकाला दीपिका ने कैट की झोली से
-
Thursday, September 12, 2013


