करीना कपूर और इमरान अपनी अगली फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' से एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगे। इसमें कोई शक नहीं हैं कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती हैं और अगर फिल्म निर्माता की बात की जाए तो करण जौहर की फिल्मों पर कोई संदेह कर ही नहीं सकता। लेकिन करीना को इस फिल्म में जो चीज पसंद आई हैं, वह हैं फिल्म की शूटिंग एक गाँव में होना।
पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म करीना एक सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं, जो एक एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं। वह छोटे-छोटे गाँवो में जाकर लोगों की सहायता करती हैं।
इस फिल्म को चुनने के पीछे करीना का कहना हैं, "जब मैंने इस फिल्म के बारे में सुना कि यह एक गाँव में शूट की जाएगी। तो मैं बेहद उत्साहित हो गई। यही कारण था कि मैंने इस फिल्म को करने के लिए करण जौहर को हाँ कर दी। मैंने कभी भी एक गाँव में शूट होते हुए नहीं देखा था और मैं इसका अनुभव करना चाहती थी।"
इमरान के बारे में करीना कहती हैं, "इमरान के साथ काम करना बेहद मजेदार था। करण जौहर की इस फिल्म में इमरान और करीना दूसरी बार काम कर रहे हैं।
यह फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज़ होगी।
सिर्फ गाँव में शूटिंग देखने के लिए की 'गौरी तेरे प्यार में': करीना
-
Thursday, September 12, 2013


