इस बार गौरी ने शाहरुख के बिना ही गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया हैं। क्योंकि शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग के लिए दुबई गये हुए हैं। साथ ही उनका बड़ा बेटा आर्यन भी लंदन के स्कूल में पढ़ाई कर रहा हैं। जिसके चलते गौरी इस बार अकेली रह गई। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरी श्रद्धा और लगन के साथ यह त्यौहार मनाया।
एक आंतरिक सूत्र का कहना हैं कि गौरी ने गणपति को घर लाने के लिए बड़ी सावधानी पूर्वक योजना बनाई थी। उन्होंने ये त्यौहार अपनी बेटी सुहाना, छोटे बेटे एबराम और शाहरुख की बहन सहनाज़ लाला के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ मनाया।
एक और सूत्र का कहना हैं, "शाहरुख को हमेशा से ही भारत के सभी त्यौंहारों को बेहद श्रद्धा के साथ मनाने के लिए जाना जाता हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं। इसलिए इस बार शाहरुख की अनुपस्थिति में गौरी ने गणेश चतुर्थी को बेहद जिम्मेदारी के साथ मनाया हैं। वैसे भी इस परिवार के लिए यह साल बेहद शानदार और सुकून भरा रहा हैं।
गौरी ने संभाल के रखा शाहरुख़ की श्रद्दा को
-
Thursday, September 12, 2013


