दक्षिणी फिल्मों और उसी तरह बॉलीवुड के सुपरस्टार, जिन्हें उनके सबसे जुदा अंदाज और स्टाइल के चलते जाना जाता हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म 'कोचादइयां' लेकर आ रहे हैं। उनकी प्रसिद्धि के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी फिल्म को इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने वाली हैं, ये तो शायद खुद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
दरअसल रजनी की आगामी फिल्म 'कोचादइयां' का ट्रेलर 9 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन रिलीज़ हो चुका हैं और यह बेजोड़ प्रसिद्धियाँ बटौर रहा हैं। ट्रेलर के लॉन्च होने के साथ ही इसने यूट्यूब पर 5 लाख के करीब हिट्स बटौर लिए थे। साथ ही अब तक इसे 21 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। और 11, 565 लोगों ने इसे लाइक किया हैं।
'कोचादइयां' आठवी सदी के पांड्य राजा कोचादइयां रानाधिरन की कहानी हैं। जिसका किरदार रजनीकांत निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और आर. अश्विन ने किया हैं। इस फिल्म में रजनीकांत की हीरोइन का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया हैं।
रजनी के जन्मदिन पर यानी 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म पहली ऐसी फिल्म हैं, जिसे हॉलीवुड की 'अवतार' और 'टिन टिन' जैसी टेक्नीक के साथ बनाया गया हैं। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में एक साथ रिलीज़ होगी।
'कोचादइयां' के ट्रेलर को मिली हैरतंगेज़ प्रसिद्धि
-
Thursday, September 12, 2013


