सचिन तेंदुलकर ने चौंकाया शाहिद, इलियाना और उनके क्रू को

सचिन तेंदुलकर ने चौंकाया शाहिद, इलियाना और उनके क्रू को
शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज आज कल फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल आज कल उन्हें एक नया प्रशंसक जो मिल गया हैं, और वह भी कोई और नहीं बल्कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। सचिन द्वारा उनकी इस फिल्म को मिली तारीफ से न सिर्फ ये दोनों कलाकार बल्कि इनकी फिल्म की पूरी टीम यहाँ तक कि निर्माता-निर्देशक भी फूले नहीं समा रहे हैं।

दरअसल हुआ यूँ कि कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साईट पर फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की तारीफ़ की हैं। जिस से फिल्म के सभी सदस्य बेहद खुश हैं।

सूत्र के अनुसार, "हालांकि शाहिद कपूर सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। लेकिन वह सचिन को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते। लेकिन जब से फिल्म की टीम को ये पता लगा हैं कि उनकी फिल्म के लिए वाहवाही आई कहाँ से हैं वह तो बहुत ही खुश हैं।

फिल्म निर्माता रमेश तौरानी कहते हैं, "मैं सचिन से सामान्य तौर पर एक दो बार मिल चुका हूँ। लेकिन ये मेरे लिए भी बेहद अचम्भे वाली बात हैं। सचिन को हमारी यह फिल्म पसंद आना हम सभी के लिए बेहद ख़ुशी की बात हैं और ये हमारे लिए एक एक बहुत बड़ी तारीफ़ हैं।

वहीँ शाहिद कहते हैं, "मैं यह देख कर बेहद खुश था की सचिन सर ने सितंबर का महिना मेरी फिल्म 'फटा पोस्टर' के लिए घोषित कर दिया हैं।

End of content

No more pages to load