फरहान-अभिषेक फिर से दोस्त, फिर करेंगे 'रॉक-ऑन 2'

फरहान-अभिषेक फिर से दोस्त, फिर करेंगे 'रॉक-ऑन 2'
कभी-कभी बड़े भी बच्चो की तरह लड़ते हैं और फिर एक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हैं फरहान और अभिषेक के साथ। पहले दोनों ने अच्छी दोस्ती के चलते एक साथ फिल्म 'रॉक ऑन' में काम किया और फिर फिल्म 'काई पो चे' के वक़्त पर लड़ कर बैठ गये। लेकिन अब दोनों का गुस्सा ठंडा हो गया हैं और फिर से 'रॉक ऑन-2' के लिए इकट्ठे हो गये हैं।

इन दोनों के बीच दूरियां तब आई थी, जब अभिषेक अपनी फिल्म 'काई पो चे' में ईशान का किरदार फरहान से करवाना चाहते थे। लेकिन फरहान ने उनकी इस फिल्म का हिस्सा होने से मना कर दिया था। इसके बाद वह किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने किया था। इसके बाद दोनों के बीच इतना गुस्सा बढ़ गया था कि फरहान फिल्म के प्रीमियर पर भी नहीं गये थे।

लेकिन एक बार फिर से दोनों ने पुराने गिले शिकवे भूल कर फिल्म 'रॉक ऑन-2' के लिए हाथ मिला लिया हैं। यहाँ तक कि अभिषेक ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली है।

अगर सूत्रों की मानें, "अभिषेक काफी दिनों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, और उनकी कोशिश है, कि इसे अच्छे से अच्छा बनाया जाए। आखिर पहली फिल्म अच्छी चली है, तो सीक्वल को सुपरहिट बनाने के लिए इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनने वाली इस फिल्म का निर्माण फरहान और रितेश सिद्धवानी मिलकर करेंगे। साथ ही चर्चा यह भी हैं कि फरहान इसमें गाना भी गाएंगे। फिल्म की कास्ट को लेकर अभी योजना चल रही हैं। अभी कास्टिं को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ हैं।

End of content

No more pages to load