शाहरुख ने मेरा रिकॉर्ड तोडा हैं, में भी उसका रिकॉर्ड तोडूंगा: सलमान खान

शाहरुख ने मेरा रिकॉर्ड तोडा हैं, में भी उसका रिकॉर्ड तोडूंगा: सलमान खान
इफ्तार की ईद पार्टी में सलमान और शाहरुख के गले मिलने के बाद से ही, दोनों के प्रशंसक इस मसले पर उनके कुछ बोलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दोनों ने ही इस बात पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन इस बार सलमान ने आख़िरकार चुप्पी तोड़ते हुए इफ्तार पार्टी में दोनों के गले मिलने को एक सच्चाई बताया।

बुधवार को सलमान अपने आगामी रियलटी शो 'बिग बॉस-7' के लॉन्च के मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए। जहाँ पत्रकारों ने उनसे शाहरुख को लेकर भी सवाल पूछ लिए। ऐसे में सलमान ईद की इफ्तार पार्टी में उनके और शाहरुख़ के बीच गले मिलने को लेकर कहा कि वह एक वास्तविकता हग था।

वह कहते हैं, "रमजान का मौका एक पावन मौका था, और ऐसे समय में इस तरह का व्यवहार मुझ में खुद-ब-खुद आ जाता है। अगर यह सब न करें, तो बींग ह्यूमन कैसे कहलाएंगे!"

इस मौके पर सलमान ने कहा कि अभी हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से हम कलाकारों को मात दी है। हम कलाकार अपनी फिल्मों के जरिये एक दूसरे को काम से मारते हैं। रणबीर कपूर अपने काम से सबको मात दे रहे हैं। आमिर खान भी अपनी आने वाली फिल्म के साथ तैयार हैं।

जब सलमान से पूछा गया कि शाहरुख कभी भी 'बिग बॉस' में नहीं आए तो सलमान का जवाब था कि 'मैं शाहरुख को 'बिग बॉस' पर आने के लिए निमंत्रण दूंगा। मुझे यकीन है कि उसके पास कभी तो कोई फिल्म प्रमोट करने के लिए होगी ही और उसके लिए उसे 'बिग बॉस' की जरूरत भी पड़ेगी।' ऐसे में शाहरुख का 'बिग बॉस-7' में स्वागत हैं।

End of content

No more pages to load