शादी नहीं करना चाहते: रणदीप हुड्डा

शादी नहीं करना चाहते: रणदीप हुड्डा
फिल्म 'जन्नत-2', 'मर्डर-3' और 'बॉम्बे टॉकीज' से हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुडडा अपनी आगमी फिल्म 'जॉन डे' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी शुरूआती फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में दर्शको ने उनके अभिनय को सराहा। जिसके कारण आज उनके पास बड़ी बजट की फिल्मों की भरमार है। जिसमें करण जौहर की फिल्म 'ऊँगली', सलमान के साथ फिल्म 'किक' इम्तिआज़ अली की फिल्म 'हाईवे' और पूजा भट्ट की फिल्म 'बैड' है।

रणदीप ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'मानसून वेडिंग' से करने वाले रणदीप बताते है कि उनका परिवार उनके लिए सबसे बड़े आलोचक होने के साथ-साथ काफी सहयोगी भी हैं, जो उन्हें दर्शको की भांति उनके लिए अपने विचार प्रकट करते हैं। क्योकि वह किसी फ़िल्मी घराने से ताल्लुक नहीं रखते।

अपनी आने वाली फिल्म 'जॉन डे' के बारे में वह कहते हैं कि यह एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई है, जो इस दुनिया से नफरत करता है और नास्तिक भी है। जबकि इसी फिल्म में अभिनय करने वाले नसरुद्दीन साहब का रोल इसके ठीक उल्टा है, वह इसमें एक इमानदार और भगवान पर विश्वास करने वाले का रोल अदा कर रहे है। नसरुद्दीन शाह के साथ यह इनकी दूसरी फिल्म है।

रणदीप आगे बताते है कि उनकी पहली फिल्म 'मानसून वेडिंग' में अपने सह-कलाकार नसरुद्दीन शाह के सामने अभिनय करने से काफी घबराते थे। अपनी इस घबराहट के कारण वह कभी-कभी अपनी लाइन तक भूल जाते थे। लेकिन वह दोनों अब काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।

अपने एकांतप्रिय स्वाभाव के बारे में वह बताते है कि वह काफी शांत रहते है, और पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते। उन्हें सिर्फ अपना काम करना पसंद है। मेरे इस स्वाभाव से लोगो को मेरे बारे में काफी गलत फहमी हो जाती हैं। मैं इसे बदलने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।

शादी के बारे में पूछने पर वह कहते हैं कि मेरा एक असंतुलित जीवन है, इसमे मैं जो भी काम करता हूँ जरुरत से ज्यादा हो जाता है, परन्तु हर माता-पिता की तरह उनकी माँ भी चाहती है की मैं भी शादी कर लू पर मैं अभी फ़िल्में करने में काफी व्यस्त हूँ।

End of content

No more pages to load