फिल्मों में ट्राय करने के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है: करीना कपूर

फिल्मों में ट्राय करने के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है: करीना कपूर
अब तक बॉलीवुड में यह जानने की बड़ी ललक रही हैं कि करीना के उनके सौतले बच्चो से कैसे सम्बन्ध रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना सैफ और अमृता के बच्चो को लेकर परेशान हैं। वह सैफ का उनसे मिलना पसंद नहीं करती। लेकिन करीना ने इस बात को नकारते हुए कहा हैं कि सारा और इब्राहिम के साथ उनके काफी दोस्ताना रिश्ते हैं।

दरअसल करीना ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में यह राज खोलते हुए कहा कि दोनों बच्चों के साथ उनकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी है। वह दोनों बच्चों के साथ काफी ख़ास और मजबूत बांड शेयर करती हैं। इतना ही नहीं, वह उनकी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी उनकी मदद करती हैं।

वह अमृता के बारे में कहती हैं, "सारा, इब्राहिम और मैं, दोस्तों की तरह पेश आते हैं, क्योंकि उन्हें अमृता के रूप में एक बेहतरीन मां मिली हैं। उन्होंने बच्चों की परवरिश बहुत ही बेहतरीन ढंग से की है।"

जब सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन ली थी तो करीना ने सारा को यही सलाह दी थी कि तुम एक्टिंग तो कभी भी कर सकती हो, मगर कोलंबिया जाकर पढ़ाई करने की और न्यूयॉर्क में अकेले रहकर पढ़ाई करने की और अपने पैरों पर खड़े होने का मौका तुम्हें दोबारा नहीं मिलेगा। मुझे लगता है कि फिल्मों में ट्राय करने के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है।'

End of content

No more pages to load