सलमान ने रणबीर को दी खुली चुनौती

सलमान ने रणबीर को दी खुली चुनौती
लगता हैं कि सलमान अपनी आगामी फिल्म को लेकर पूरे मूड में हैं, और उन्होंने पहले से ही बाकी सारे बॉलीवुड कलाकारों को आगाह कर दिया हैं, कि वह अपनी आगमी फिल्म से सभी को मात देने जा रहे हैं। जिनमें से उनकी कैट को उनसे छिनने वाले रणबीर भी शामिल हैं।

बुधवार को सलमान 'बिग बॉस-7' के लॉन्च के मौके पर न सिर्फ मीडिया से मुखातिब हुए, बल्कि उन्होंने खुल कर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर सलमान शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उत्सुक दिखे। साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें भी अपनी फिल्म से मात देने का संकेत दे दिया।

End of content

No more pages to load