'द लंच बॉक्स' की ऑस्कर की तैयारी

 'द लंच बॉक्स' की ऑस्कर की तैयारी
इरफ़ान खान और नवजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए और ज़मीनी हकीकत से जुड़े हुए कलाकार और अनुराग कश्यप जैसे जमीनी हकीकत से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले निर्माता का बेजोड़ मिश्रण हैं फिल्म 'द लंच बॉक्स' जो अंतराष्ट्रीय तौर पर इतनी प्रसिद्धि पा रही हैं कि अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा से जुड़े लोगों को लगता हैं कि यह एक ऐसी फिल्म हैं जिसे भारत की और से ऑस्कर में जाना चाहिए।

यह फिल्म पूरी दुनिया के फिल्म महोत्सवों में बहुत सराहाना बटौर रही हैं। रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म यह फिल्म टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हो चुकी है और अब ये ज्युरिख और लंदन फिल्म महोत्सवों में जाने के लिए तैयार है। साथ ही इसने 66 वें कॉन फिल्म फेस्टिवल में 'क्रिटिक्स वीक च्वॉइस अवार्ड' भी जीत लिया है।

यह फिल्म मुंबई में खाना बेचने वाले, डब्बे वालों पर आधारित हैं। जिसमें बताया हुआ हैं कि किस तरह, डब्बे वालों की गलती के चलते दो अंजान लोग एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और उनमें प्यार हो जाता है। इस फिल्म में 'नो मैंस लैंड' की टीम और हॉलीवुड के दो निर्माताओं ने अनुराग की साहयता की हैं।

इस फिल्म की एक और खास बात ये भी हैं कि इस फिल्म से, प्रसिद्द शेफ संजीव कपूर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

End of content

No more pages to load