बॉलीवुंड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म एक्शन जैक्शन में सिल्वर स्क्रीन पर तीन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
अजय देवगन इस बार बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक प्रभुदेवा के साथ फिल्म 'एक्शन जैक्शन' में काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभुदेवा अजय के अपोजिट ती-तीन अभिनेत्रियों को कास्ट करना चाहते हैं।
कहा जा रहा हैं, इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन तीसरी अभिनेत्री का कास्ट करना अभी बाकी हैं। वैसे इसके तीसरे चरित्र के लिए पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई के नाम की चर्चा हैं। जो इस फिल्म से एक अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करेगी।
'एक्शन जैक्सन में अजय देवगन की तीन नायिकाओं के साथ कदमताल
-
Saturday, September 14, 2013


