'धूम-3' के लिए आमिर ने ऑस्ट्रेलिया से सीखे डांस के गुर

'धूम-3' के लिए आमिर ने ऑस्ट्रेलिया से सीखे डांस के गुर
मिस्टर परफेक्टनिस्ट का तमगा आमिर खान को यूं ही नहीं दिया गया हैं। इसमें उनकी किसी भी चीज के लिए जीतोड़ और इमानदारी से की गई मेहनत का हाथ हैं। वह जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसे इस तरह से पूरा करते हैं कि उनसे बेहतर उसे कोई कर ही ना सके। इसी का एक बार उन्होंने परिचय दिया हैं। अपनी आगामी फिल्म 'धूम-3' के लिए।

कहा जा रहा हैं कि आमिर खान ने 'धूम-3' में कुछ मिनट के लिए डांस स्टेप्स दिए हैं। हालाँकि आमिर का यह डांस सीन तो फिल्म में केवल कुछ मिनट या सेकंड का ही होगा लेकिन उन्होंने इसके लिए पूरा एक महिना लगाया हैं।

कहा जा रहा हैं कि आमिर खान हाल ही में ऑस्ट्रेलया से लौटे हैं जहाँ से वह एक महीने की डांस प्रक्टिस कर के आए हैं। आमिर ने वहां एक महीने की डांस क्लास को अटेंड किया। इसी सिलसिले में आमिर को पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहाँ वह ऑस्ट्रलिया से वापिस लौटे थे।

End of content

No more pages to load