संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'रामलीला' का 'फर्स्ट लुक' जारी हो चुका हैं। जो फिल्म में राम और लीला के गहरे प्रेम की पुष्टि करता हैं। जा हाँ यह फिल्म इन्ही दोनों के गहरे प्रेम की संघर्ष भरी दास्तान हैं। इस 'फर्स्ट लुक' में दीपिका गहरे लाल रंग के लहंगे में लोगों की भीड़ में चेहरे पर एक गहरी मुस्कराहट लिए ख़ुशी से झूम रही हैं। वहीं रणवीर भी इसमें बेहद उत्साहित और चिताकर्षक नज़र आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी के अनुसार इसमें रणवीर ने 'राम' का किरदार निभाया हैं। जो एक स्थानीय गांव का रोमियो हैं, जो अपनी लीला के साथ रहने के लिए दुनिया से लड़ता हैं। वहीं दीपिका ने राम की प्रेमिका यानी 'लीला' का किरदार निभाया हैं। जो एक सुन्दर और निडर गुजरती बाला हैं और जो अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ छोड़ देती हैं।
गुजरात की खूबसूरत और शानदार पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म राम और लीला की लुभावनी प्रेम कहानी पर आधारित हैं। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज़ होगी वहीं इसका ट्रेलर 16 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा।
राम और लीला की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक
-
Saturday, September 14, 2013


