आज कल करण जौहर श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग कर रहे हैं, और जैकलीन फर्नाडीज यहाँ की पूर्व मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्हें वहां के बारे में अच्छी जानकारी हैं। यही कारण हैं कि करण जौहर और उनकी टीम के लोग लगातार जैकलीन के साथ संपर्क में हैं। जैकलीन लगातार उन्हें वहां के सारे रेस्त्रा और हॉटस्पॉट के बारे में सारी जानकारी दे रही हैं।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करण जौहर भी अहम किरदार निभा रहे है। जैकलीन कहती हैं, "मैं बेहद खुश हूं कि 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग श्रीलंका में हो रही हैं। मैं चाहती हॅूं कि यहां पर करण जौहर और उनकी टीम के लोगो को कोई परेशानी नहीं हो।"
ज्ञात जो कि 60 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक पीरियड फिल्म है। इस फिल्म में नायक और नायिका के किरदार में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा हैं। वहीं करण जौहर फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे है।
पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज बनी करण जौहर की गाइड
-
Saturday, September 14, 2013


