"मैं रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हूं। वह एक बहुत अच्छा कलाकार हैं। साथ ही मैं अपने पिता रणधीर कपूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ भी काम करना चाहती हूँ। लेकिन यह तब तक नहीं होगा जब तक हमे कोई रोमांचित करने वाली फिल्म नही मिलेगी। अभिनय तो हमारे खून में है। मैं काफी समय से फिल्मों में काम कर रही हूं और अपने आप को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायी है। मैं मानती हूं कि कपूर होना, यानी कि आपके गुणसूत्र में अभिनय समाया होता है।" करीना ने ये शब्द मीडिया से अपने एक साक्षात्कार के दौरान कहे।
वह कहती हैं, "अभी तक का मेरा करियर बेहद शानदार रहा है। फिल्म में मेरा किरदार भले ही छोटा हो लेकिन यदि वह मुझे रोमांचित करेगा, तो उस फिल्म में मैं अवश्य काम करूंगी।
वैसे आज कल इंडस्ट्री में रणबीर और करीना दोनों को लेकर अटकलें लगाईं जा रही हैं, कि रणबीर और करीना जोया अख्तर की फिल्म में साथ आ सकते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें अभी कामयाबी नहीं मिल पा रही हैं।
करीना आगे कहती हैं, "मुझे फिल्मों में काम कर मजा आता है और मैं अपने आप को बड़ा भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैं बड़े पर्दे पर अलग-अलग चरित्र निभा चुकी निभा चुकी हूं। साथ ही लोगों का मनोरंजन करने का मौका मिला। अब तक की यात्रा अच्छी रही।"
वैसे करीना कपूर की ये बात कुछ हद तक सही भी हैं, क्योंकि कपूर खानदान का इतिहास इंडस्ट्री में बेहद पुराना हैं। उनका यह फ़िल्मी सफर 1920 में प्रथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था, जो करीना के परदादा थे। प्रथ्वीराज के बाद उनके तीन बेटों-राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने ये परम्परा आगे बढ़ाई और उनके बाद रंधीर कपूर ऋषि कपूर और अब करीना, करिश्मा और उनका भाई रणबीर इसे आगे ले जा रहे हैं।
कपूर, यानी आपके गुणसूत्र में अभिनय: करीना कपूर
-
Saturday, September 14, 2013


