मेरी बेटी मेरी फिल्मे देखना पसंद नहीं करती: काजोल

मेरी बेटी  मेरी फिल्मे देखना पसंद नहीं करती: काजोल
90 वें की दशक में 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'प्यार तो होना ही था' और 'कभी ख़ुशी कभी गम' के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज़ करने वाली फिल्म अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपने दोनों बच्चो न्यास और युग को अच्छी परवरिश देने में लगी हैं। लेकिन वह टीवी ऐड में दिखाई दे रही हैं।

काजोल और उनके पति अजय देवगन अपने बच्चो को आम बच्चो की तरह ही उनके बचपन का भरपूर आनंद लेने देना चाहते हैं। लेकिन मुंबई जैसी चमक-दमक की दुनिया की चकाचौंध से उन दोनों को दूर रखना काजोल और उनके पति के लिए इतना आसन नहीं है, क्योकि वह दोनों भी एक सेलेब्रिटीज हैं।

एक टेलीफोनिक साक्षात्कार में काजोल ने कहा कि वह अपने बच्चो 10 साल की न्यसा और तीन साल के युग के साथ काफी सख्ती से पेश आती हैं। उनके अनुसार बच्चो को उनकी तय सीमा के अंदर ही रहने देना चाहिए। माता-पिता के नाते उनके लिए क्या सही और क्या गलत है उन्हें यह बताना हमारी जिम्मेवारी होती हैं।

अपने बच्चो की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने अपना एक सफल फ़िल्मी करियर तक को छोड़ दिया ,लेकिन टीवी ऐड के लिए वह कहती हैं कि इसमें उन्हें कम समय देना पड़ता है। इसके लिए वह रोज़ सुबह जल्दी उठ जाती हैं। घर और बच्चो का काम निपटने के बाद वह अपने काम पर जाती हैं। उनके पति उनके हर एक काम में काफी सहयोग करते हैं। वर्तमान समय में उनके पास 'वर्लपूल' और 'ओले' के अलावा और भी कई ब्रांड्स उनके पास हैं। हाल ही में वह 'हग्गीज़ वंडर पैन्ट्स' के विज्ञापन में दिखाई दी हैं।

उनके अनुसार उनकी बेटी उनकी फ़िल्में देखना पसंद नहीं करती। वह कहती है कि मुझे उसके पापा की फिल्म 'गोलमाल' जैसी करनी चाहिए और उनका बेटा अभी बहुत छोटा है इसलिए वह फिल्मे नहीं देखता।

आने वाले समय में फिल्म करने के बारे में वह कहती हैं कि उन्हें घर के कामों से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती लेकिन वह अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्मे कर सकती हैं। उन्होंने शादी के बाद 'माय नेम इज' खान और 'वी आर फॅमिली' की है।

End of content

No more pages to load