शादी के लिए लड़की की जरुरत होती है: सलमान

शादी के लिए लड़की की जरुरत होती है: सलमान
25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले सलमान खान अपने आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस-7' के चलते इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वह इस शो के सातवें संस्करण की मेजवानी करने जा रहे हैं। इसके पहले भी वह इस रियलिटी शो के चार सीजन की मेजवानी कर चुके हैं। यह शो कलर्स पर 15 सितम्बर से शुरू होने जा रही है। 104 दिनों तक लगातार चलने वाले बिग बॉस 7 के इस शो में 14 प्रतियोगी हिस्सा लें रहे हैं। सलमान लगातार चौथी बार शो की मेजबानी करेंगे। 'बिग बॉस-7' के घर को इस बार 'जन्नत' और 'जहन्नुम' की तरह पेश किया जा रहा है।

इस शो में उनकी वापसी के बारे में बताते हुए कहते हैं, "इस शो की मेजवानी करना उन्हें काफी पसंद है। जब तक कलर्स वाले चाहेंगे वह ये शो करते रहेंगे। सलमान ने मजाकिया अंदाज़ में 'सत्यमेव जयते' के बारे में यह भी कहा आमिर इस शो को अच्छे से कर रहे हैं। कभी वे इस शो को छोड़ देंगे तो मैं जरूर करूंगा।' सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति कर रहे हैं, अगर वह उस शो को छोड़ देंगे तो मैं उसे भी कर लूंगा।

अपने प्रतिद्वंदी अभिनेता शाहरुख़ से हाथ मिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को मात देनी है तो अच्छा काम करके मात देनी चाहिए। जैसे शाहरुख़ की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने अभी तक के सारे फिल्मो को मात देते हुए एक नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है। इस श्रेणी में आमिर खान भी शमिल हैं और रणबीर की फिल्मे भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

अपने शादी करने के सवाल वह कहते है कि शादी के लिए एक लड़की की जरुरत होती है,और वह भी तब होगी जब भगवन चाहेंगे, क्योकि उनकी मर्ज़ी के बगैर एक पत्ता भी नहीं हिलता।

उनका यह भी कहना है की अगर कोई अभिनेता अपनी फिल्म का प्रमोशन उनके शो में आकर करना चाहे तो बेशक कर सकता है चाहे फिर वह शख्स शाहरुख़ खान या आमिर खान ही क्यूँ न हो।

सलमान खान अपने सारे कामो को समय पर करना ही अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं। क्योकि वह जानते हैं की लापरवाही बरतने से किसी भी अभिनेता को काम मिलना बंद हो जाता है।

End of content

No more pages to load