'हैप्पी न्यू इयर' की क्रू को शाहरुख ने डुबोया पूल में

'हैप्पी न्यू इयर' की क्रू को शाहरुख ने डुबोया पूल में
शाहरुख खान को किंग खान की उपाधि ऐसे ही नहीं दी गई हैं। वह सच में ही दिल के राजा हैं। हाल ही में शाहरुख 'दुबई' में अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग के लिए गये हुए हैं। चर्चा हैं कि शाहरुख ने फिल्म के क्रू के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन किया। जिसका पूरे क्रू ने जमकर आनंद लिया। न सिर्फ क्रू मेम्बर बल्कि फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण ने भी पूल में खूब डुबकिया लगाईं।

फरहा खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग 'दुबई' में चल रही हैं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सोनू सूद, बोमन इरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ की भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ निगेटिव भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load