रिचा चड्ढा ने दिए 21 रिटेक, दीपिका भी थी साथ

रिचा चड्ढा ने दिए 21 रिटेक, दीपिका भी थी साथ
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक संजय लीला भंसाली आज कल अपनी फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें रिचा चड्ढा भी काम कर रही हैं। कहा जा रहा हैं कि 'फुकरे' की इस बिंदास बाला ने फिल्म के एक दृश्य के लिए पूरे 21 टेक लिए और पूरा दिन सिर्फ इसी शूट में निकल गया। इस दृश्य में रिचा और दीपिका दोनों साथ-साथ हैं।

रिचा ने बताया, "हमने दिन में शूटिंग शुरू की और दिन के आखिर में 21 टेक के बाद यह दृश्य पूरा हो पाया। संजय लीला भंसाली सर एक परफैक्शनिस्ट निर्देशक हैं जब दृश्य बड़ा हो तब उन्हें संतुष्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है । महत्वपूर्ण यह बात है कि इस बीच कैमरा कभी बंद नहीं होता और आपको लगातार काम करना होता है, आपको ख्याल रखना होता है कि कोई गड़बड़ न हो और इन्हीं सब बातों से काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है।"

फुकरे के बाद रिचा तीन और फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें 'रामलीला', 'बैड' और 'इश्केरिया' जैसी फिल्में हैं। जहाँ फुकरे में रिचा एक बेहद बोल्ड रूप में नज़र आई थी वहीं वह अब अपनी इस छवि से बाहर आना चाहती हैं। इस लिए उनकी अगली फिल्मों में वह बेहद शर्मीली महिला का किरदार निभाने जा रही हैं।

End of content

No more pages to load