फिल्म 'विक्की डोनर' के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुअत करने वाले आयुष्मान खुराना ने अब तक कुल मिलकर दो फिल्मों में काम किया हैं। जिनमें से दूसरी फिल्म हैं, 'नौटंकी साला' थी। लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी खासी पहचान बना ली हैं। आयुष्मान खुराना का अगला पड़ाव यशराज के बैनर तले बन रही फिल्म हैं, जिसमें वह फैशन सुन्दरी सोनम कपूर के साथ काम कर रहे हैं।
बॉलीवुड की फैशन सिंबल सोनम के साथ काम कर के उनके बारे में आयुष्मान को एक बात जो पता चली हैं, वह यह कि सोनम वास्तविक जीवन में बेहद साधारण लड़की हैं। जिसमें उनका फैशन से कोई लेना-देना नहीं हैं।
आयुष्मान कहते हैं, "सोनम कपूर के साथ काम करना मेरे लिए बेहतनीन अनुभव रहा है। लोगो के बीच सोनम कपूर की इमेज फैशन वाली लड़की की है लेकिन निजी जिंदगी में वह बहुत सिंपल है।"
सोनम को फैशनेबल नहीं मानते आयुष्मान खुराना
-
Monday, September 16, 2013


