अगर कोई ऐसा सच में हो तो लोग उसे फांसी पे टांग दे: रणदीप हुड्डा

अगर कोई ऐसा सच में हो तो लोग उसे फांसी पे टांग दे: रणदीप हुड्डा
"इसमें मेरा किरदार थोड़ा अय्याश किस्म का है। ऐसा पात्र आजकल की सोसायटी में हो तो लोग उसे फांसी की सजा सुना दें, रही फिल्म की बात तो इस फिल्म के द्वारा लोगों को मैं यही कहना चाहता हूं कि यह एक अलग तरह की फिल्म है।" ये कहना हैं रणदीप हुड्डा का अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'जॉन डे' के बारे में।

अहिशोर सोलोमोन द्वारा निर्देशित, अंजुम रिजवी, के. आसिफ और आतिफ खान की इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य निभाई हैं।

रणदीप कहते हैं, "फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया क्योंकि इसमें एक बार फिर से मुझे नसीर सर के साथ काम करने का मौका मिला है। इससे पहले मैं उनके साथ 'मॉनसून वैडिंग' और 'कॉफिन मेकर' (जो रिलीज होनी है) में काम कर चुका हूं।"

End of content

No more pages to load