वैसे तो सलमान को एक दरियादिल और यारों के यार के तौर पर जाना जाता हैं। लेकिन कभी-कभी वह ऐसा कोई काम कर जाते हैं जो उनके लाखों करोड़ों फैन्स का दिल दुखा देता हैं। ऐसा ही कुछ सलमान ने एक बार फिर से उस वक़्त किया जब उनका एक फैन सलमान की फोटो अपने मोबाइल से खिंच रहा था। बस फिर क्या था सलमान का गुस्सा बेकाबू हो गया और उन्होंने इस फैन का मोबाइल छीन के सड़क पर पटक दिया।
यह मामला सोमवार शाम का हैं, जब सलमान दिलीप कुमार का हाल-चाल जानने के लिए लीलावती अस्पताल गये थे। जब वह अस्पाल से बाहर निकले तो मीडिया कर्मी उनके इंतजार में बहार खड़े थे और सलमान उनसे बच कर अपनी कर में बैठना चाहते थे। जब सलमान ने अपना रास्ता बदलकर गाडी तक पहुँचने लगे तो एक प्रशंसक सलमान की फोटो मोबाइल से खींचने लगा। ऐसे में सलमान ने गुस्से में फैन से उसका मोबाइल छीना और सड़क पर फैंक दिया।
बाद मैं जब मीडिया ने इस फैन से बात की तो उसने मीडिया के सामने कहा कि सलमान ने उनका दिल दुखा दिया हैं और उसे यह अच्छा नहीं लगा।
सलमान ने सडक पर पटका अपने एक चाहने वाले का मोबाइल
-
Tuesday, September 17, 2013


