फ़िल्मी पर्दे पर हमेशा हीरो की खुशियों में आग लगाने और उनके नाक में दम कर के रखने वाले बैड मैन यानी गुलशन ग्रोवर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान तो खूब बनाई हैं। लेकिन उनके फ़िल्मी करियर के इतने लम्बे सफ़र में ऐसा पहली बार हो रहा हैं जब वह डबल रोल में पर्दे पर दिखने जा रहे हैं। वैसे अगर देखा जाए तो गुलशन एक सिंगल किरदार में होते हुए इतनी तबाही मच कर रखते थे, तो अगर वह डबल रोल में होते तो क्या होता?
लेकिन अब वह जिस फिल्म में अभिनेता के साथ डबल रोल करने जा रहे हैं उन्हें घबराने की जरुरत नहीं हैं। क्योंकि वह इसमें बैड मैन नहीं बल्कि गुड मैन बन कर आ रहे हैं। यह फिल्म हैं 'बात बन गई' जिसमें गुलशन ग्रोवर डबल रोल में नज़र आएँगे। यह शुजा अली के निर्देशन में बन रही फिल्म हैं जिसमें गुलशन के अलावा अलावा अली फजल, अनिषा भट्ट, अमृता रायचंद, रज्जाक खाना और अक्षय सिंह की मुख्य भूमिका है।
वह कहते हैं, "350 फिल्मों के बाद किसी फिल्म में दोहरी भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में जो डबल रोल होते है उनमें एक अच्छा और एक बुरा होता है। इस फिल्म में मैंने प्रो.लक्ष्मी निवास और डब्बू दारूवाला का किरदार निभाया है और दोनों ही किरदारों का चरित्र बहुत अच्छा है। इस तरह की भूमिका मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी।"
11 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का निर्माण सैय्यद आसिफ जाह और मेघा अग्रवाल ने मिलकर किया गया है।
पहली बार बैड मैन, का गुडमैंन के रूप में डबल रोल
-
Wednesday, September 18, 2013


