अपने ससुर की लिव-इन पार्टनर को अक्षय ने किया नजरंदाज

अपने ससुर की लिव-इन पार्टनर को अक्षय ने किया नजरंदाज
राजेश खन्ना के परिवार वालों के साथ उनकी कथित लिव-इन पार्टनर अनीता आडवानी के रिश्तों के बारे में सभी को पता हैं। ऐसे में इन दोनों में से कोई नहीं चाहेगा कि इनका कभी-भी आमना सामना हो। लेकिन 'बिग बॉस' के मंच पर ऐसी परिस्थिति बन गई कि दोनों को ही इस मंच पर उपस्थित होना था। जहाँ अनीता इस शो में प्रतिभागी बनी हैं, वहीं अक्षय इसके मंच पर अपनी फिल्म 'बॉस' के प्रोमोशन पर गये थे।

ऐसे में दोनों का सामने आने से कतराना तो बनता ही था। क्योंकि राजेश खन्ना के निधन के बाद अक्षय ने अपनी सास डिम्पल कपाडिया के साथ मिलकर अनीता आडवानी को अपने ससुर के घर से निकालने में पूरी मदद की थी। इसके लिए अक्षय और डिम्पल ने अनीता के साथ कोर्ट में लड़ाई भी लड़ी थी।

ऐसे में दोनों को ही 'बिग बॉस-7' के पहले ही एपिसोड में मंच पर पहुंचना था। लेकिन ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए दोनों ने एक साथ मंच पर आने के बजाय आगे-पीछे आना बेहतर समझा। यानी अक्षय शो में आए और अनीता के वहां पहुंचने से पहले ही निकल गये।

End of content

No more pages to load