जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में बेहद मंद-मंद ही सही लेकिन बेहद संजीदगी और सुगढ़ता के साथ सफलता की सीढियाँ चढ़ रहे हैं। वैसे तो जॉन की अब तक की इमेज एक एक्शन हीरो की हैं, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म 'फ़ोर्स' से बनाया था। लेकिन उनकी फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन के संजीदा अभिनय ने उन्हें एक दमदार अभिनेता की तरह भी परिचित करा दिया हैं। अब जॉन का नया सफ़रनामा होगी एक थ्रिलर फिल्म जिसे निशिकांत कामत निर्देशित करने जा रहे हैं।
इस से पहले 'फ़ोर्स' फिल्म का निर्देशन भी निशिकांत कामत ने ही किया था। साथ ही फिल्म 'फ़ोर्स' के बाद जॉन की यह फिल्म भी एक एक्शन फिल्म ही होगी। अगर जॉन के नजदीकी लोगों की माने तो वे अब बॉलीवुड की नई प्रतिभाओं पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। शूजित सरकार और निशिकांत कामत उनके फेवरेट डायरेक्टर बन चुके हैं।
हालाँकि निशिकांत फिलहाल रितेश देशमुख की मराठी फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के पूरा होने के बाद ही वह जॉन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
''मद्रास कैफे' के बाद जॉन का अगला पड़ाव
-
Wednesday, September 18, 2013


