आखिर सलमान ने तोड़ ही दी कैट और रणबीर की तस्वीरों पर चुप्पी

आखिर सलमान ने तोड़ ही दी कैट और रणबीर की तस्वीरों पर चुप्पी
"इस तरह से किसी के व्यक्तिगत जीवन को उजागर करना ठीक नहीं हैं। अगर आपकी मां, बहन या बॉयफ्रेंड ,गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर आएगी तो आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। अगर आपको अच्छा नहीं लगेगा तो सोचें किसी और को भी अच्छा नहीं लगेगा।" ये शब्द सलमान ने रणबीर और कैट की कुछ दिनों पहले लीक तस्वीरों पर बोलते हुए एक टीवी चैनल को कहे।

इस साक्षात्कार के दौरान जब पत्रकारों ने सलमान से कैट और रणबीर के बारे में चल रही चर्चा पर सवाल किया गया तो सलमान ने सबको चौंका ही दिया। वह कहते हैं "फिल्मी जीवन अलग बात है, लेकिन किसी की व्यक्तिगत जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना सही नहीं है और ये मीडिया के अधिकार क्षेत्र में भी नहीं आता।"

हालाँकि जब से कैट और रणबीर की तस्वीरे मीडिया में लीक हुई थी तभी से, इंडस्ट्री में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि अब सलमान और कैट के बीच कभी न खत्म होने वाली दूरी बन गई हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि शायद अब ये दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नज़र ना आए। लेकिन कैट का सलमान की बहन के घर गणेश पूजा में जाना और फिर सलमान का कैट के बचाव में उतरना इसे देख कर ऐसा लगता नहीं हैं कि ऐसा कुछ हैं।

End of content

No more pages to load