बाप-बेटे के भावुक रिश्ते को दर्शाती हैं 'बॉस': अक्षय कुमार

बाप-बेटे के भावुक रिश्ते को दर्शाती हैं 'बॉस': अक्षय कुमार
फिल्म 'बॉस' के माध्यम से अक्षय और मिथुन एक बार फिर से पर्दे पर साथ दिखने जा रहे हैं। इस से पहले ये दोनों 'खिलाडी 786' और 'चाँदनी चौक तो चाइना' में साथ दिखे थे। फिल्म 'बॉस' में अक्षय एक हरियाणवी गैंगस्टर हैं और मिथुन ने उनके पिता की भूमिका निभाई हैं।

अक्षय कहते हैं, "मैं एक हरियाणवी किरदार निभा रहा हूं। मेरे विचार से अब तक किसी भी अभिनेता ने हरियाणवी किरदार नहीं निभाया है। मुझे इस किरदार को निभाने में काफी मजा आ रहा है। वह आगे कहते हैं कि यह एक पिता और पुत्र के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है, जो बेहद आत्मीय रिश्ता होता है।"

मिथुन चक्रवर्ती जो टीवी के रिएलिटी डांस शो 'डीआईडी डांस का टशन' में एक जज के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने फिल्म और अक्षय की तारीफ़ करते हुए कहा, "मुझे इस फिल्म में काम करके बड़ा मजा आया। वहीं अक्षय कहते हैं कि हम दोनों में काफी बनती है।"

एंथनी डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिथुन और अक्षय के अलावा शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, रोनित रॉय, जॉनी लीवर और डैनी डेंजोगपा ने भी काम किया है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load