कैट के पूर्व-प्रेमी सलमान खान और रणबीर कपूर की पूर्व-प्रेमिका दीपिका, दोनों को काफी समय हो गया हैं फिल्म इंडस्ट्री में। लेकिन दोनों कभी-भी और कही भी एक साथ नजर नहीं आए हैं। न तो किसी फिल्म में और न ही किसी कार्यक्रम में। लेकिन अब दीपिका ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कह ही दिया हैं कि वह अब सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।
सभी को पता हैं कि रणबीर के साथ मिलते-मिलते और फिल्म करते-करते कैट ने कब दीपिका से रणबीर को चुरा लिया खुद दीपिका को भी पता ही नहीं चला। ऐसे में दीपिका ठगी सी रह गई। हाल ही में कैट-रणबीर की आई व्यक्तिगत तस्वीरों और शादी ने तो दीपिका को बोलने पर भी मजबूर कर दिया। हालाँकि उन्होंने कह तो दिया कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन क्या सच में उन्हें फर्क नहीं पड़ा होगा?
खैर दीपिका की ये बात निर्माता-निर्देशकों और सलमान तक तो पहुंच ही गई होगी और दोनों ही आज युवाओं के बीच 'हॉट केक' के जैसे हैं। यानी हो सकता हैं कि जल्द ही दीपिका की ये मुराद पूरी हो जाए और सलमान के साथ दीपिका को रोमांस करते हुए देखा जाए। ऐसे में रणबीर और कैट दोनों के लिए ही नहले पे दहला हो जाएगा।
हालाँकि सलमान ने दीपिका को अपने साथ काम करने का पहले एक बार मौका दिया था। लेकिन तब दीपिका ने यह प्रस्ताव ये कहकर मना कर दिया था कि वह कैमरे का सामना नहीं कर पाती। इसके बाद ही उन्हें फरहा खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' मिली थी, जिसमें सलमान के विरोधी शाहरुख के साथ काम किया था।
दीपिका इस बारे में कहती हैं, "सलमान ने मुझे पहले भी उनके साथ फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया था और उस समय मैं कैमरे के सामने आने के लिए तैयार नहीं थी। मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। उन्होंने मुझे फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया यह बड़ी बात है। पर्दे पर एक साथ दिखने के लिए हमें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसे में मैं सोचती हूं कि हम लोगों को कुछ खास के लिए इंतजार करना चाहिए।"
सलमान के साथ पर्दे पर रोमांस, कहीं कैट से तो बदला नहीं लेना चाहती दीपिका?
-
Wednesday, September 18, 2013


