'रामलीला' में मेरी और दीपिका की जगह कोई नहीं ले सकता था: रणवीर सिंह

'रामलीला' में मेरी और दीपिका की जगह कोई नहीं ले सकता था: रणवीर सिंह
फिल्म 'रामलीला' के ट्रेलर को जितनी तारीफे मिल रही हैं, उतनी ही रणवीर और दीपिका की जोड़ी, जो पहली बार पर्दे पर दिख रही हैं उसे सराहना मिल रही हैं। दोनों को न सिर्फ रील लाइफ़ बल्कि रियल लाइफ़ में भी अक्सर अच्छी केमिस्ट्री बनाते हुए देखा जाता हैं। इसमें कोइ शक भी नहीं हैं कि दोनों साथ मैं काफी डैशिंग लगते हैं।

अनुष्का के बाद दीपिका दूसरी अभिनेत्री हैं, जिनके साथ रणवीर के नाम के चर्चे हैं। रणवीर ने अनुष्का के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम किया था। जो रणवीर की डेब्यू फिल्म थी। उस वक़्त तो यह भी चर्चा थी कि अनुष्का ने ही रणवीर को यह फिल्म दिलाई हैं, और वह रियल लाइफ़ में अनुष्का के बॉयफ्रेंड हैं। खैर जो भी हो फिल्म तो अच्छी चली ही थी साथ ही रणवीर की किस्मत और अनुष्का और रणवीर के रिश्ते तीनों ने ही सफलता हांसिल की थी। इसके बाद दोनों में अचानक पता नही क्या हुआ और दोनों अलग हो गये।

और अब रणवीर जिसके आगे-पीछे घूमते देखे जाते हैं, वह हैं रणबीर कपूर की पूर्व-गर्लफ्रेंड दीपिका। साथ ही रणवीर दीपिका के साथ हुई दोस्ती से इतने खुश हैं कि वह फूले नहीं समा रहे हैं, और अगर फिल्मों की बात की जाए तो इस मामले में भी उनकी किस्मत सातवें आसमान की उचाईयों को छू रही हैं। ऐसे में रणवीर को दीपिका के साथ मिली फिल्म 'रामलीला' से तो उनकी ख़ुशी का कोई और-छोर ही नहीं हैं।

हो भी क्यों नहीं आखिरकार, गर्लफ्रेंड के साथ काम करने का मौका और फिर उस फिल्म के सफल होने का विश्वास दोनों ही किसी-किसी भाग्यशाली को मिलते हैं। इसी से खुश होकर रणवीर कहते हैं कि इस फिल्म के लिए मेरा और दीपिका का चुनाव कर के निर्देशक ने एक दम सही कदम उठाया हैं। यानी कि उन्हें अपनी और दीपिका की केमिस्ट्री पर पूरा भरोसा हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में रणवीर और दीपिका ने राम और लीला का किरदार निभाया हैं।

अपने एक साक्षात्कार के दौरान रणवीर सिंह ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि केवल हम दोनों ही इस फिल्म के किरदार के साथ न्याय कर सकते थे। क्योकि हमारी जोड़ी पर्दे पर रोमियो और जूलियट की तरह ही काफी अच्छी लगी है। अपने और दीपिका के बारे में रणवीर का कहना हैं कि वह इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देते।

वह आगे कहते हैं कि हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और वह काफी उत्सुक महसूस कर रहे हैं कि उन्हे संजय भंसाली जैसे दिग्गज़ निर्देशक के साथ फिल्म करने का मौका मिला।

संजय की यह फिल्म शेक्शपियर के नाटक रोमियो जूलियट पर आधारित एक प्रेम कहानी है।

End of content

No more pages to load