हुड्डा के साथ प्रवीन बॉबी बन डांस करेंगी रिचा चड्ढा

हुड्डा के साथ प्रवीन बॉबी बन डांस करेंगी रिचा चड्ढा
पूजा भट्ट की आगामी फिल्म में रिचा चड्ढा एक गाने में बिलकुल वैसे ही नजर आने जा रही हैं, जैसे फिल्म 'अमीर आदमी गरीब आदमी' में परवीन दिखी थी। भले ही प्रवीन बॉबी 80 के दशक की अभिनेत्री हो लेकिन उनके स्टाइल का क्रेज़ आज भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में बरकरार हैं।

सुनने में आया है कि रणदीप हुड्डा के अपोजिट वह पूजा भट्ट की जो फिल्म कर रही हैं, उसके एक गाने में उनका लुक बिल्कुल वैसा है, जैसा 1985 में आई फिल्म 'अमीर आदमी गरीब आदमी' में परवीन का था। इस बारे में रिचा का कहना हैं कि फिल्म में मेरा लुक रेट्रो है और इसमें आपको 80 के दशक की फील आएगी। इस लुक के लिए मैंने उस दौर की बहुत से स्टाइल आइकन्स को देखा है। बाद में हमने परवीन को कॉपी किया। वैसे, मैं जानती हूं कि इस तरह मैंने बड़ा रिस्क लिया है, क्योंकि परवीन का लुक आज भी लोगों को याद है और वह स्टाइल और ब्यूटी के मामले में पर्फेक्ट थीं। मुझे इस अंदाज में देखकर वह मेरी तुलना उनसे जरूर करेंगे।"

इस से पहले सोनाक्षी ने भी फिल्म 'हिम्मतवाला' के एक गाने में परवीन का यह लुक कॉपी किया था।

End of content

No more pages to load