जब से प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय अल्बम में काम किया हैं, और फिल्म 'मैरी कोम' के लिए ट्रेनर नियुक्त कर अभ्यास शुरू किया हैं तभी से वह काफी बदली हुई सी लग रही हैं। प्रियंका के करीबियों का कहना हैं कि पता नहीं यह उनके अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर बनने का नतीजा है या फिर बॉक्सर 'मेरी कॉम' पर बायॉपिक फिल्म में काम करने का! लेकिन पीसी ने आजकल अपने चाहने वालों को अपनी ऐथलीट लुक से हैरान कर रखा है। खासकर उनकी टांगों पर से फैट एकदम गायब हो गया है। वहीं, उनकी बॉडी भी फिट नजर आ रही है।
हालाँकि प्रियंका का कहना तो कुछ और ही हैं। वह कहती हैं कि मुझे कसरत की तकनीक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। लेकिन एक चीज मुझे जरूर पता है कि अगर आप हाई हील वाली सैंडल पहनती हैं, तो इससे आपकी टांगे शेप में रहती हैं, इसलिए मैं यह फंडा जरूर फॉलो करती हूं। बाकी एक्सर्साइज मैं अपने ट्रेनर की सलाह से करती हूं।"
प्रियंका का एथलीट लुक
-
Thursday, September 19, 2013


