कहते हैं, हर इंसान अपने आप में अलग होता हैं। हर एक की अपनी एक खासियत होती हैं। लेकिन ऐसे कम ही लोग होते हैं जो अपनी इस प्रतिभा को लोगों के सामने रखने में कामयाब रहते हैं। उन्ही में से एक हैं जॉन अब्राहम, उनका फ़िल्मी करियर अभी तक बेहद छोटा जरुर हैं, मगर अपनी कुछ एक फिल्मों में दिए अभिनय और निर्देशन से बहुत जल्द अपनी एक प्रतिभा रेखा खीच दी हैं।
'विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसे फिल्मों के सफल निर्देशन और अभिनय के बाद जॉन वास्तव में भीड़ से अलग आ कर खड़े हो गये हैं। लेकिन एक और काम हैं जो वह भीड़ से अलग करने जा रहे हैं वह हैं, उनका मोटो जीपी की टीम के शेयर खरीदना, जिसके लिए उन्होंने मल्टि-मिलियन डील करने की योजना बनाई हैं। यहाँ जहां आज कल आईपीएल की टीम खरीदने का चलन हैं जॉन ने यहाँ भी अलग ही किया हैं।
सूत्रों के मुताबिक, "यह डील 10 मिलियन की हैं, जिसमें मोटरसाइकल रोड रेसिंग टूर्नामेंट बाइक इंजन क्षमता के आधार पर तीन स्तर पर बटा होगा। जिसमें से जॉन मध्यम स्तर यानी 'मोटो-2' जिसकी क्षमता 500 सीसी की हैं उसकी डील करेंगे। जॉन के करीबी सूत्रों का कहना हैं कि जॉन को इस तरह की रेसिंग बेहद पसंद है, इसलिए उन्होंने इसमें बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है।"
बाइक रेसिंग टीम खरीदेंगे जॉन
-
Thursday, September 19, 2013


