कैट-दीपिका और सोनाक्षी ने ठुकरा दी थी फिल्म 'बेशरम'

कैट-दीपिका और सोनाक्षी ने ठुकरा दी थी फिल्म 'बेशरम'
रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा अभिनीत फिल्म 'बेशरम' 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही हैं। सुनने में आया हैं कि पहले इस फिल्म के लिए सोनाक्षी, दीपिका और कैट को प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन अगर इन्हें प्रस्ताव दिया गया था तो ऐसा क्या हुआ कि इन तीनों में से आज कोई भी फिल्म में नहीं हैं।

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी तभी से इसकी अभिनेत्री को लेकर कोई न कोई बात सामने आती रहती थी। कभी कहा जाता था कि इसमें रणबीर ने कैट के लिए सिफारिश की थी, लेकिन नेर्देशक अभिनव उनके लिए तैयार नहीं हुए और इसीलिए रणबीर पल्लवी शारदा से फिल्म के सेट पर दूर-दूर नजर आए।

लेकिन एक सूत्र के अनुसार, "अभिनव कश्यप अपनी फिल्म 'बेशरम' में रणबीर के अपोजिट कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन दोनों ने ही इसे करने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया था।"

इस विषय पर अभिनव ने भी आखिरकार अपने विचार रख ही दिए हैं। वह कहते हैं, "मेरे दिमाग में फिल्म की स्टार कास्ट के तौर पर हमेशा से ही दीपिका, कटरीना और सोनाक्षी सिन्हा का नाम चल रहा था। लेकिन कटरीना उस समय 'जब तक है जान', दीपिका 'ये जवानी है दीवानी' और सोनाक्षी भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। हो सकता है कि अपने व्यस्त कार्यकर्म के चलते वह यह फिल्म साइन नही कर सकी। यही वजह रही कि इस रोल के लिए मैंने पल्लवी शारदा को साइन कर लिया।"

End of content

No more pages to load