मानना पड़ेगा रणबीर कपूर को, जो भले ही अपनी शैतानियों से अपने मम्मी-पापा के नाक में जैम के दम कर के रखते हो। लेकिन वह कहते हैं कि वह अपने पापा से आज भी बहुत डरते हैं। वह कहते हैं कि मैंने इन तीस सालों में कभी भी अपने पिता से नजरे मिला के बात नहीं की हैं। जब मुझे पता चला कि फिल्म 'बेशरम' में हम एक साथ काम करने वाले हैं तो मैं बेहद नर्वस हो गया था।
रणबीर कहते हैं, "मेरे पिता बेहद प्रोफेशनल है और उन्होंने मुझे फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी इस बात का एहसास नही होने दिया कि वो मेरे पिता है। उन्होने मुझे बेहद प्रोत्साहित किया है। मैं अपने पिता के अलावा किसी और से नही डरता । हां यदि मुझे अच्छी फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव नही मिलता है तो यह भी मेरे लिये डरने वाली बात ही होगी।"
वह आगे कहते हैं, "यदि अनुराग बसु और इम्तियाज अली मुझे अपनी फिल्म में काम करने का अवसर नही देते है तो, यह मेरे लिए डरने वाली बात होगी। एक सवाल के जवाब में रणबीर ने कहा, मैं फिल्मों की सफलता को अपने दिमाग में बिठाकर नही रखता हूं। अभिनय करना मेरा काम है और मैं कोशिश करता हूँ कि अपना सर्वश्रेष्ठ दूं।"
पापा के साथ काम करने से बेहद नर्वस था: रणबीर कपूर
-
Thursday, September 19, 2013


