मेरे लिए दुल्हन नहीं खोज रहीं मां : रणबीर

मेरे लिए दुल्हन नहीं खोज रहीं मां : रणबीर
बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर अपने लिए दुल्हन खोजने में किसी का कोई दखल नहीं चाहते। यहां तक कि वह अपने माता-पिता को भी इससे दूर रखना चाहते हैं। वैसे खबर है कि इन दिनों वह अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ समय बिता रहे हैं। रणबीर ने मंगलवार को 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के सेट पर अपनी फिल्म 'बेशरम' के प्रचार के दौरान कहा, "सबसे पहले मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मम्मी मेरे लिए दुल्हन नहीं खोज रही हैं। मैं अपने लिए यह काम खुद करूंगा।"

सेट पर रणबीर की अभिनेत्री मां नीतू सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के निर्णय से खुश हैं और उसे खुश देखना चाहती हैं।

नीतू ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आज के समय में मांएं अपने बेटों के लिए उपयुक्त दुल्हनें ढूंढ़ती हैं। वह यह काम खुद करेगा। वह उसकी पत्नी होगी। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि वे खुश रहें।"

अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी 'बेशरम' दो अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इसमें रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर अपनी मां नीतू व पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load