हर क्षेत्र में झलकती है फरहान की स्टाइल

हर क्षेत्र में झलकती है फरहान की स्टाइल
फरहान अख्तर संग फिल्म 'डॉन-द चेस बिगिंस अगेन' में काम करने का सुअवसर पा चुके फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा इस फिल्मकार-अभिनेता को एक स्टाइलिश शख्स के रूप में देखते हैं। वर्ष 2001 में 'दिल चाहता है' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले फरहान ने 'डॉन-द चेस बिगिंस अगेन' व 'डॉन 2' जैसी सफल फिल्में दीं। वहीं, वर्ष 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से उन्होंने बतौर अभिनेता-गायक शुरुआत की।

हाल में उन्होंने एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अपने दमदार अभिनय से निपुणता दिखाई।

मंगलवार को एक पेंट ब्रांड के लिए रखे गए संवाददाता सम्मेलन में मनीष मल्होत्रा ने संवाददाताओं को बताया, "मैं, फरहान को वर्षो से जानता हूं। मुझे 'डॉन-द चेस बिगिंस अगेन' में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। मेरे ख्याल से जिस तरह से आप बोलते हो, आप जो काम करते हो, उन सभी कामों में स्टाइल झलकती है। फरहान के काम के हर क्षेत्र में उनकी स्टाइल झलकती है।"

मल्होत्रा ने कहा, "वह एक गायक, निर्देशक और अभिनेता हैं और इन सभी रूपों में वह एकदम स्टाइलिश रहे हैं। इन सबसे अलग उनका अपना मुकाम और स्वयं की पहचान है। मेरे ख्याल से यही उन्हें वास्तव में स्टाइलिश बनाता है।"

End of content

No more pages to load