एक दो दिन पहले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने टि्वटर पर अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर गलत पोस्ट कर दिया था। जिसमें उन्होंने 90 वर्षीय अभिनेता के निधन को लेकर शोक सन्देश पोस्ट कर दिया था। लेकिन उन्हें बहुत जल्द ही अपनी इस बहुत बड़ी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांग ली।
वह कहते हैं, "उन्हें फोन पर कुमार के निधन से संबंधित मेसेज मिले थे, जिस वजह से उन्होंने यह पोस्ट डाला। वह कहते हैं कि मैं इस पोस्ट के लिए माफी मांगता हूं। मुझे लगातार एक के बाद एक तीन मेसेज मिले, जिसकी वजह से मैं घबरा गया। वह ठीक हैं और यह खबर सही नहीं थी।"
दिलीप कुमार के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अब बेहतर हो रहा है, लेकिन अभी उन्हें बहुत आराम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें तकलीफ से उबरना है और इसमें कुछ समय लगेगा।
अनुराग कश्यप ने दिलीप कुमार से मांगी माफ़ी
-
Saturday, September 21, 2013


