फिल्म 'कांची' में महिमा करेंगी आयटम डांस

फिल्म 'कांची' में महिमा करेंगी आयटम डांस
परदेश की गंगा, यानी महिमा चौधरी एक बार फिर से फ़िल्मी पर्दे की तरफ धिरे-धीरे कदम बढ़ा रही हैं। कदम वह फिल्म 'कांची में आयटम नंबर से करेंगी। महिमा चौधरी की, बॉलीवुड में यह दूसरी पारी होगी जिसकी वह अब शुरुआत कर रही हैं। वैसे इस से पहले का महिमा का फिल्म रिकॉर्ड बेहद सीधी-शरीफ और शर्मीली सी लड़का का रहा हैं। लेकिन अब लगता हैं कि महिमा को वक़्त की नजाकत समझ में आ रही हैं।

महिमा सबसे पहले 1997 में आई सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'परदेस' में नज़र आई थी, और अपने करियर के इस दूसरी शुरुआत में भी वह सुभाष घई की ही फिल्म 'कांची' से करने जा रही हैं।

सुभाष घई की फिल्म 'कांची' एक पर्वतारोही लड़की की कहानी है जो एक खास मकसद के लिए शहर जाती है। फिल्म में 'कांची' के किरदार के लिए एक नई अभिनेत्री मिस्ठी को लिया गया हैं। इसके अलावा इस फिल्म में नवोदित अभिनेता कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस वर्ष 06 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load