भारतीय टीवी का इतिहास बदल देगा '24': अनिल कपूर

भारतीय टीवी का इतिहास बदल देगा '24': अनिल कपूर
छोटे पर्दे पर 4 अक्टूबर से अनिल कपूर जिस जासूसी थ्रिलर '24' को लेकर आ रहे हैं, उसेक बारे में शो के निर्देशक अभिनव देव का कहना हैं कि यह छोटे पर्दे पर सिनेमा का अहसास देगा। वहीं शो के निर्माता और अभिनेता अनिल शो के बारे में कहते हैं कि यह भारतीय टेलीविजन का इतिहास बदल देगा।

'24' अमेरिकन श्रंखला का पुरस्कृत शो हैं। जिसके आठवें संस्करण में अनिल कपूर ने भी काम किया था, जिसके बाद से ही उनके मन में इस शो को भारत में भी प्रदर्शित करने का विचार आया। इसके बारे अनिल कहते हैं कि इस शो को शुरु करने के लिए उन्हें शो के वास्तविक निर्माता का विश्वास जीतना पड़ा और तब जाकर उन्हें इस शो को भारत में बनाने की इजाजत मिली।

4 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे कलर्स पर प्रसारित होने जा रहे इस कार्यक्रम के बारे में जब अनिल कपूर से सोनम के बारे में पूछा गया कि क्या वह भी इसमें दिखाई देंगी। इस पर अनिल का बेहद सीधा और सपाट सा जवाब था। उन्होंने कहा कि बिना किसी जरुरत के मैं सोनम को इस शो में सिर्फ पब्लिसिटी के लिए नहीं बुला सकता अगर शो की ऐसी कोई डिमांड होगी और सोनम आना चाहेगी तो वह आ सकती हैं।

वह आगे कहते हैं, "मेरी बेटी और पत्नी कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे इसके पहले लुक के जारी होने के मौके पर भी आई थीं। सामान्यत: वे दोनों मेरे कार्यक्रमों में नहीं आतीं लेकिन इसके लिए वे खास तौर पर आईं। सोनम ने कहा था कि उनके पास इस सत्र में भाग लेने के लिए तारीख नहीं है। इसलिए मैं सोनम से अगले सत्र में भाग लेने का अनुरोध करूंगा।"

End of content

No more pages to load