मेरे अन्य गीतों से अलग है 'सोनिये' : मिका

मेरे अन्य गीतों से अलग है 'सोनिये' : मिका
गायिका शिबानी कश्यप के साथ उनकी नई एल्बम में एक पंजाबी गीत 'सोनिये' के लिए आवाज दे चुके गायक मिका सिंह कहते हैं कि यह गीत उनके अन्य गीतों से अलग है। मिका ने कई पंजाबी पॉप गीतों में अपनी आवाज दी है लेकिन शिबानी के साथ उनका गीत देसी व सूफी धुनों का सम्मिश्रण है।

उन्होंने गुरुवार को यहां वीडियो शूट के अवसर पर कहा, "यह एक बहुत अच्छा गीत है। मैंने व शिबानी ने साथ में यह गीत गाया है और हमारे साझा मित्र ऑरा डील ने इसका संगीत तैयार किया है। लोग मेरे सभी नए गीत पसंद कर रहे हैं लेकिन यह गीत अलग है।"

मिका ने कहा, "शिबानी ने बहुत अच्छा गाया है और आपको गीत पसंद आएगा। यह एक क्लब गीत है। इसमें डिस्को बीट्स हैं लेकिन सूफी संगीत भी है।"

End of content

No more pages to load