जल्द हॉलीवुड में शुरुआत कर सकती हैं श्रीदेवी

जल्द हॉलीवुड में शुरुआत कर सकती हैं श्रीदेवी
यदि सब कुछ ठीक रहा तो बॉलीवुड अदाकार श्रीदेवी जल्दी ही हॉलीवुड में शुरुआत कर सकती हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली हॉलीवुड तारिका मर्ली स्ट्रीप के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं। हॉलीवुड निर्माता जोड़ी जेरेमी वॉल व जेरी लीडर दो अलग दुनियाओं से ताल्लुक रखने वालीं इन तारिकाओं को एक साथ बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीदेवी के प्रबंधक पंकज खरबंदा ने पुष्टि की है कि भूमिका के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं बताया।

उन्होंने कहा, "हां, यह खबर सही है। हम खुश हैं कि इतनी प्रतिष्ठित परियोजना के लिए हमसे संपर्क किया गया। लेकिन अभी इसके संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।"

फिल्म अभी शुरुआती चरण में है लेकिन सूत्रों ने बताया कि इसका शीर्षक 'काउबॉयज एंड इंडियंस' रहा जाएगा व प्रख्यात फिल्मकार रॉबर्ट रेडफोर्ड की 43 वर्षीया बेटी एमी रेडफोर्ड का इसका निर्देशन करेंगी।

End of content

No more pages to load