रियलिटी शो 'बिग बॉस साथ-7' से सबसे पहले बाहर निकलीं ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री हैजेल कीच ने अपनी सह-प्रतिभागी प्रत्यूषा बनर्जी को 'उपद्रवी' बताया है। कार्यक्रम का प्रसारण 15 सितंबर से शुरू हुआ। फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अभिनय कर चुकीं हैजेल को कार्यक्रम से सातवें दिन (शनिवार) बेदखल कर दिया गया।
'बिग बॉस' के घर में छह दिन बिताने के बाद उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में नहीं कह सकती हूं कि कौन क्या है।'
हैजेल ने आईएएनएस को बताया, "मुझे काम्या पंजाबी पसंद हैं..वह स्पष्ट वक्ता हैं और जो महसूस करती हैं उसको कह सकती हैं। प्रत्यूषा को समस्याएं पैदा करना पसंद है। वह नकारात्मक हैं, लेकिन उनके बहुत से प्रशंसक हैं।"
'बिग बॉस' का घर जहन्नुम और जन्नत दो भागों में विभक्त है। हैजेल को जहन्नुम में भेजा गया था, लेकिन वह कहती हैं कि यह उतना बुरा नहीं था जितना दिखा।
कौन जीतेगा? पूछे जाने पर 26 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, "मैं नहीं जानती कि लोग क्या देखना पसंद करते हैं..गंदे इंसान और एक अच्छा इंसान। लोग किसे देखकर आनंदित हैं, यह उस पर निर्भर है।"
कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों में प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या, कुशाल टंडन, गौहर खान, अपूर्वा अग्निहोत्री, उनकी पत्नी शिल्पा, तनीषा मुखर्जी, रतन राजपूत, अरमान कोहली, वीजे एंडी, अनीता आडवाणी, संग्राम सिंह और एली एवारम शामिल हैं।
प्रत्यूषा को समस्याएं पैदा करना पसंद है : हैजेल
-
Monday, September 23, 2013


