अनुष्का का अनोखा जुनून

अनुष्का का अनोखा जुनून
सुंदर दिखना और अच्छा रहना हर अभिनेत्री के लिए जरूरी है। अनुष्का शर्मा का कहना कि सुंदरता के मामले में वह कोई समझौता नहीं करतीं। अनुष्का ने अपने मॉश्चाराइजर प्यार के बारे में बताया कि उनके घर के हर कोने यहां तक कि उनकी कार में भी एक मॉश्चराइजर रहता है। शुक्रवार को यहां नीविया रॉक द रैंप प्रतियोगिता में आईं 25 वर्षीया अनुष्का ने कहा, "मैं मॉश्चराइजर की दीवानी हूं मैं मजाक नहीं कर रही हूं। मेरे घर में हर कहीं मॉश्चराइजर है।"

वह आगे कहती हैं, "मैं मॉश्चराइजर के बिना नहीं रह सकती, यहां तक कि मेरी कार में भी मॉश्चराइजर है। यह ऐसी चीज है जो आपकी सुंदरता बढ़ाती है। यह हर जगह है इसलिए यह एक जुनून है"

अनुष्का इस समय अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' में व्यस्त हैं। इसमें उनके सह अभिनेता रणबीर कपूर हैं। इसके अलावा वह आमिर खान के साथ राजकुमार हिरानी की 'पीके' की शूटिंग भी कर रही हैं।

End of content

No more pages to load