सुपरहीरो का फ़ॉर्मूला बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय होता जा रहा हैं। फिर ऐसे में भला रणबीर कपूर क्यूँ पीछे रहे। तो अयान मुखर्जी, जो रणबीर के बहुत अच्छे दोस्त और फ़िल्मी सफ़र के साथी हैं उन्होंने फैसला किया हैं कि वह अब रणबीर को भी सुपरहीरो बनाएँगे।
अब तक बॉलीवुड में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर सुपरनेचुरल किरदार निभाया हैं। इसके बाद कुछ दिनों पहले इमरान खान के बारे में भी खबर आई थी कि वह अपनी आगामी फिल्म 'उड़ान' में एक सुपरहीरो के किरदार में नज़र आने वाले हैं। इन सब के बाद सुनने में आया हैं कि निर्देशक अयान मुखर्जी भी अब अपने अगले प्रोजेक्ट में रणबीर को सुपरहीरो के किरदार में लेकर आएँगे।
अयान बनाएंगे रणबीर को सुपरहीरो
-
Tuesday, September 24, 2013


