'रामलीला' में रणवीर-दीपिका के हॉट सीन, सच या सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट?

'रामलीला' में रणवीर-दीपिका के हॉट सीन, सच या सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट?
वैसे आजकल फिल्मों में अन्तरंग दृश्य आम बात हो गई हैं। हर दूसरी फिल्म में ऐसे सीन की भरमार होती हैं, लेकिन जब रील लाइफ़ में अन्तरंग सीन देने वाले कलाकार रियल लाइफ़ में भी अपने आपसी रिश्ते की गर्माहट के लिए चर्चा में हो तो दर्शकों में दोनों की फिल्म के लिए क्रेज़ और भी बढ़ जाता हैं।

अगर इस संबंध में रणवीर सिंह और दीपिका की आगामी फिल्म 'रामलीला' की बात की जाए तो फिल्म के ट्रेलर से ही साफ़ हो जाता हैं कि फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री कितनी गर्मागर्म हैं। लेकिन इस से बढ़ कर हाल ही में दोनों के कुछ अंतरंग द्रश्य भी लीक हुए हैं। सुनने में आया हैं कि दोनों के बीच फिल्म में ये ही नहीं बल्कि काफी अंतरंग द्रश्य हैं।

हालाँकि ये भी कहा जा रहा हैं कि रणवीर-दीपिका के ये सीन सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट हैं। जिन्हें फिल्म की लोकप्रियता के लिए प्रयोग किया जा रहा हैं। अब यह वास्तविकता हैं या सिर्फ भ्रम यह तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल तो रणवीर और दीपिका की फिल्म के ये द्रश्य चर्चा का विषय बने हुए हैं।

रामलीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load