सुशांत सिंह राजपूत, आज इंडस्ट्री में जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता हैं कि वह आने वाले समय के सुपरहीरो है। सुशांत ने अब तक सिर्फ दो फ़िल्में इंडस्ट्री को दी हैं, जिनमें
से 'काई पो चे' और 'हालिया रिलीज़ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' है। लेकिन अगर बॉलीवुड में निर्देशकों के बीच उनकी लोकप्रियता और मांग की बात की जाए तो आज वह एक सुपरहीरो के अनुसार मांग
में है।
सूत्र बताते हैं कि सुशांत की बढ़ती डिमांड को देखते हुए फिल्म-निर्माताओं के बीच उन्हें अपने प्रॉजेक्ट में लेने के लिए होड़ लगी हुई है। और इसमें बाजी मारना चाहता है यशराज बैनर।
सूत्रों का कहना हैं कि यशराज बैनर सुशांत से चाहता हैं कि अगले दो साल तक वह सिर्फ यशराज बैनर के साथ ही काम करें। इसके अलावा, वह किसी और की कोई फिल्म साइन न करे। हालांकि, यह
बात सुशांत के लिए काफी मुश्किल वाला फैसला होगा।
निर्देशकों में सुशांत को लेकर मची होड़, वह पड़े मुश्किल में
-
Wednesday, September 25, 2013


