सुशांत और सोनाक्षी ने सुभाष घई को कहा हाँ

सुशांत और सोनाक्षी ने सुभाष घई को कहा हाँ
लगता हैं कि सुशांत बॉलीवुड के लिए वह हीरा बन गये है, जिसकी परख अब हर निर्देशक को होती जा रही है। सुशांत को जहाँ इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक अपनी फिल्मों में नायक बनाना चाहते है, वहीं इंडस्ट्री की जानी-मानी नायिकाओं को भी उनके साथ काम करने में सोचने की जरुरत नहीं पड़ रही है। जहां सुशांत फिल्म 'फितूर' में कैट के साथ दिखेंगे वहीँ सुभाष घई की अगली फिल्म में वह सोनाक्षी के साथ आने जा रहे है।

सूत्रों के अनुसार, "घई की नई फिल्म के लिए टीम कास्ट को फाइनल करने में जुटी है। इस सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा और सुशांत सिंह राजपूत से बात हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि दोनों को ही इस प्रॉजेक्ट में काम करने में कोई समस्या नहीं है।

लेकिन फिलहाल सुभाष घई, सोनाक्षी और सुशांत तीनो ही अपने-अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। यानी कि सुभाष इस वक़्त अपनी फिल्म 'कांची' में व्यस्त है। वहीं सोनाक्षी सोनाक्षी तिग्मांशु धूलिया की 'बुलेट राजा' और प्रभु देवा की 'रैंबो राजकुमार' में व्यस्त है। साथ ही सुशांत भी अभिषेक कपूर की 'फितूर' और शेखर कपूर की 'पानी' में काम के चलते व्यस्त है।

यानी कि ये तीनों जैसे ही फ्री होंगे ये अपने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देंगे।

End of content

No more pages to load